पुणे, नवंबर (जिमाका)
राज्य सरकार के माध्यम से दिवाली के अवसर पर राशनकार्डधारकों को एक सौ रुपए में ‘आनंदाचा शिधा’ (आनंद का राशन) देने की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने कालेपडल-हड़पसर में राशन दुकान को भेंट देकर राशन वितरण की समीक्षा की। सभी राशनकार्डधारकों को दिवाली से पहले ‘आनंदाचा शिधा’ देने की योजना बनाने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर खाद्यान्न वितरण अधिकारी दादासाहब गिते, परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश तावरे, आपूर्ति निरीक्षक कृष्णा जाधवर के साथ सस्ता राशन दुकानदार आदि उपस्थित थे।
पुणे शहर और जिले की सभी सस्ते अनाज की दुकानों पर ‘आनंदाचा शिधा’ पहुंचाया जा रहा है और वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नियमित खाद्यान्न के साथ इस राशन को राशनकार्डधारक ले जाएं और इस योजना का लाभ उठायें। यह अपील डॉ. देशमुख ने की है।
पहले ‘आनंदाचा शिधा’ संच में सूजी, चनादाल, चीनी और खाना पकाने का तेल नामक 4 सामान शामिल थे, लेकिन राज्य सरकार ने अब मैदा और पोहे जैसे दो खाद्यान्न को नए सिरे से शामिल किया है। राशन में 1 किलो चीनी, 1 लीटर खाद्य तेल और आधा-आधा किलो सूजी, चना दाल, मैदा और पोहे शामिल हैं। अंत्योदय अन्न योजना और अधिमान्य पारिवारिक राशनकार्डधारकों को यह ‘आनंदाचा शिधा’ मिलेगा।

‘आनंदाचा शिधा’ के अंतर्गत पुणे ग्रामीण के आंबेगांव तालुका में 45 हजार राशन, बारामती 84 हजार 500, भोर 27 हजार, दौंड 27 हजार 300, केडगांव 26 हजार, हवेली 22 हजार 500, इंदापुर 68 हजार 300, जुन्नर 66 हजार 549, खेड़ 59 हजार 100, मावल 37 हजार, मुलशी 18 हजार 500, शिरूर 20 हजार 900, तलेगांव ढमढेरे 28 हजार 500, वेल्हे 7 हजार 800 ऐसे कुल 5 लाख 76 हजार 949 राशन पैकेट वितरित किए जाएंगे। खाद्य अनाज वितरण अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहरों में कुल 3 लाख 23 हजार 456 राशन सेट वितरित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ