मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी समारोह का निमंत्रण किया स्वीकार : विधानपरिषद उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे

उपसभापति डॉ. गोर्हे व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
पुणे, नवंबर (जिमाका)
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से विधान परिषद की उपाध्यक्षा डॉ. नीलम गोर्हे और विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने सोमवार (6 तारीख) को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण को तुरंत राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है और बताया है कि वह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। यह जानकरी विधानपरिषद उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने दी। 
महाराष्ट्र विधान परिषद को 2021 में 100 साल पूरे हो गए हैं। 1919 के भारतीय अधिनियम के अनुसार 1921 में मुंबई प्रांत में भारत की पहली विधान परिषद की स्थापना की गई थी। 2021 में कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के कारण इस शताब्दी समारोह वर्ष में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका, इसलिए इस वर्ष विधान परिषद का शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का निमंत्रण राष्ट्रपति को दिया गया है।
इस शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारी के रूप में 8 नवम्बर 2023 की सुबह 11.30 बजे विधान परिषद के पुराने सदस्यों एवं नए सदस्यों के लिए एक दिवसीय पूर्व तैयारी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार करेंगे। कार्यक्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल, स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, पर्यटन मंत्री मंगल प्रसाद लोढ़ा उपस्थित रहेंगे।
डॉ. गोर्हे ने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 100 पूर्व सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही विधान परिषद के कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर 5 पुस्तकें प्रकाशित की जाएंगी। इसके लिए विधान परिषद में कई वर्षों से काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों की 5 समितियां स्थापित की गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ