मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नवनिर्मित अदरकी से वाठार लाइन का कार्य संपन्न एवं नई लाइन पर गाड़ियों का आवागमन शुरू

पुणे, अक्टूबर, (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
    पुणे- मिरज रेलखंड पर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चरणबद्ध रुप से चल रही इस परियोजना में अदरकी तथा वाठार  स्टेशनों के बीच डबलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी श्री मनोज अरोरा ने इस 10.10 किलोमीटर सेक्शन के रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य का मंगलवार दिनांक 31 अक्तूबर को विस्तृत एवं गहन निरीक्षण कर रेलगाड़ियों को इस सेक्शन में चलाने के लिए सहमति दे दी है। अब इस सेक्शन में  दोनों लाइनों से रेल यातायात सुगम होगा जिससे गाड़ियों के निर्बाध तथा शीघ्र रूप से चलाने में बहुत मदद मिलेगी।
    इस दौरान उनके साथ कंस्ट्रक्शन  आर्गेनाइजेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री विवेककुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
   पुणे - मिरज के 279.05  किलोमीटर के सेक्शन में अब तक  184.78 किलोमीटर रेलमार्ग का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है तथा बचे हुए सेक्शन का ट्रैक रेल दोहरीकरण कार्य भी गति से शुरू हैI अदरकी - वाठार सेक्शन में  रेल दोहरीकरण के साथ-साथ विद्युती करण का कार्य भी पूरा किया गया हैI
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे  ( IRTS) द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ