वर्तमान 8 कोच की जगह अब 16 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
मुंबई, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
ट्रेन संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, रेलवे ने दिनांक 24.11.2025 से नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को अभी के 8 कोच की जगह 16 कोच में चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
इस परिवर्तन के बाद यह ट्रेन सेवा अब 8 कोच के स्थान पर 16 कोच के साथ चलेगी, जिससे इसकी यात्री क्षमता 530 यात्रियों से बढ़कर 1128 यात्रियों तक हो जाएगी
परिवर्तित संरचना : 2 AC एग्जीक्यूटिव क्लास और 14 AC चेयर कार
परिवर्तित संरचना दिनांक 24.11.2025 से इंदौर और नागपुर दोनों से लागू होगा।
उक्त विशेष ट्रेन सेवा के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी बेहतर गति, उच्च सुरक्षा मानकों और आधुनिक यात्रा अनुभव के कारण निरंतर अत्यधिक लोकप्रियता प्राप्त कर रही है। कोचों की संख्या बढ़ने से सीटों की उपलब्धता में वृद्धि होगी, प्रतीक्षा सूची कम होगी और यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक होगी।
उन्नत रेक के कारण इंदौर–नागपुर–इंदौर खंड में परिचालन दक्षता में सुधार होगा सेवा प्रबंधन और बेहतर हो सकेगा। मध्य रेल विश्व स्तरीय, विश्वसनीय और यात्री अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।
यह प्रेस विज्ञप्ति डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ,मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ