मुंबई रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 238 नई रेलगाडि़यों में स्वचालित द्वार प्रणाली लगाने की खरीद प्रक्रिया जारी
मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए पालघर में नए ट्रेन स्टॉपेज बनाए गए
पालघर स्टेशन पर 104 रेलगाडि़यां संचालित हैं, जिनमें 46 मेल/एक्सप्रेस, 16 पैसेंजर और 42 उपनगरीय रेलगाडि़यां शामिल
बोइसर स्टेशन पर 99 रेलगाडि़यां संचालित हैं, जिनमें 41 मेल/एक्सप्रेस, 16 पैसेंजर और 42 उपनगरीय रेलगाडि़यां शामिल
पालघर के यात्रियों की सुविधा के लिए, हाल ही में निम्नलिखित रेलगाडि़यों के पालघर में रुकने की व्यवस्था की गई है:
1. 22955/22956 बांद्रा(टी)-भुज कच्छ एक्सप्रेस (17 मई, 2025 से प्रभावी)
2. 12489/12490 श्री गंगानगर-दादर एक्सप्रेस (18 मई, 2025 से प्रभावी)
इसी प्रकार, 22927/22928 बांद्रा (टी)-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस का सफाले स्टेशन (पालघर के पास स्थित) पर ठहराव भी 04.09.2025 से प्रदान किया गया है।
वर्तमान में, पालघर और बोइसर स्टेशनों पर क्रमशः 104 (जिनमें 46 मेल/एक्सप्रेस, 16 पैसेंजर और 42 उपनगरीय सेवाएं शामिल हैं) और 99 (जिनमें 41 मेल/एक्सप्रेस, 16 पैसेंजर और 42 उपनगरीय सेवाएं शामिल हैं) ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। इनकी सूची नीचे दी गई है:
पालघर जाने वाली ट्रेनें:
बोइसर जाने वाली ट्रेनें:
केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ