मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संत गाडगेबाबा की पुण्यतिथि पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से संत गाडगेबाबा पुण्यतिथि पर हड़पसर कर्णबधिर स्कूल के शिक्षकों को  सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य सेविका मीना कदम को उनकी 25 साल की मरीजों की देखभाल एवं सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित गणमान्य अतिथियों के शुभहाथों संत गाडगेबाबा की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके किया गया।
इस अवसर पर यहां भारती तुपे, महाराष्ट्र परीट धोबी सेवा मंडल की जिलाध्यक्षा संगीता ननावरे, कर्णबधिर विद्यालय की मुख्याध्यापिका राजश्री तोरणे, उपमुख्याध्यापक विवेक बनगर, सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष किरण तुपे, महिलाध्यक्षा सुलभा सालुंके, दिलीप घुले, रवींद्र जाधव, शोभाचंद मुथ्था, महाराष्ट्र शासन के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर समाज भूषण पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवक एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरिभाऊ काले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विजय बोराडे, सोमनाथ काटकर, सुनील पवार, गोकुल दलवी, एकनाथ मदनकर, अनिकेत काले, संगीता गवली, शुभांगी काले, उमा शिंदे, सायली काटकर, मानसी काले आदि ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ