कोंढवा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
के.जे. शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक, पुणे में स्वामी विवेकानंद व राजमाता जिजाऊ की जयंती बड़े उत्साह एवं उल्हास से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद व राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके अभिवादन के साथ की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और देशभक्ति की ताकत दी। जबकि राजमाता जिजाऊ ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे आदर्श राजा को बनाया और राष्ट्र निर्माण की नींव रखी। आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाना चाहिए और शिक्षा को सामाजिक बदलाव का ज़रिया बनाना चाहिए। राजमाता जिजाऊ के संस्कार के अनुसार देश की सेवा व मूल्यों पर आधारित जीवन जीएं। छात्रों को न सिर्फ सफल इंजीनियर बनना चाहिए बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी बनना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान, प्रथम वर्ष के कंप्यूटर विभाग के छात्रों ने स्वामी विवेकानंद व राजमाता जिजाऊ के जीवन पर आधारित विचार व्यक्त किए। संपूर्ण कार्यक्रम प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव और संकुल निदेशक समीर कल्ला ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर यहां सभी विभाग प्रमुख व शिक्षक व गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की प्रस्तावना व सूत्र-संचालन प्रा. भाग्यश्री चौधरी और आभार प्रदर्शन प्रथम वर्ष विभाग प्रमुख प्रा. सचिन घुगे ने किया।

0 टिप्पणियाँ