यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे एलटीटी मुंबई-कानपुर और पुणे/हड़पसर-झांसी के बीच होली के लिए 24 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाएगा।
मध्य रेल ने पहले ही 216 होली विशेष ट्रेनों (186 होली विशेष और 30 अतिरिक्त होली विशेष) की घोषणा की थी और इन 24 अतिरिक्त होली विशेष ट्रेनों के चलने के साथ, अब तक घोषित होली विशेष ट्रेनों की कुल संख्या 240 हो गई है।
विवरण इस प्रकार है:
एलटीटी-कानपुर-एलटीटी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (8 सेवाएं )
04152 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष प्रत्येक शनिवार को दिनांक 07.03.2026 से 28.03.2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 17:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 15:45 बजे पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
04151 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष प्रत्येक शुक्रवार को दिनांक 06.03.2026 से 27.03.2026 तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर दोपहर 14:55 बजे पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
ठहराव: भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, धभौरा, प्रयागराज, भरवारी, सिराथू और फ़तेहपुर
संरचना: 1 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
पुणे-झांसी-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (8 सेवाएं)
01921 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 05.03.2026 से 26.03.2026 तक पुणे से 15.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.00 बजे वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। (4 सेवाएं)
01922 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष प्रत्येक बुधवार को दिनांक 04.03.2026 से 25.03.2026 तक वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी से 12.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी। (4 सेवा)
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, विदिशा, बीना और ललितपुर
संरचना: 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 7 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड्स ब्रेक वैन।
हड़पसर-झांसी-हड़पसर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (8 सेवाएं)
01923 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष प्रत्येक रविवार को दिनांक 08.03.2026 से 29.03.2026 तक हडपसर से शाम 19:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:00 बजे वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। (4 सेवा)
01924 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष प्रत्येक शनिवार को दिनांक 07.03.2026 से 28.03.2026 तक वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 19:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 16:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। (4 सेवा)
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति और बीना
संरचना: 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड्स ब्रेक वैन।
आरक्षण: होली विशेष ट्रेन संख्या 04152, 01921 और 01923 के लिए बुकिंग दिनांक 23.02.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग सामान्य शुल्क पर यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

0 टिप्पणियाँ