हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जेएसपीएम संचालित राजर्षी शाहू वाणिज्य व विज्ञान महाविद्यालय (कंप्यूटर
विज्ञान विभाग) में वार्षिक स्नेहसम्मेलन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित
किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. तानाजी सावंत के मार्गदर्शन
में किया गया।
स्नेहसम्मेलन का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह डॉ. राजकुमार शिंदे (डीसीपी, परिमंडल-6, पुणे) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत माने-देशमुख ने अपने संबोधन में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कौशल-विकास गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ विविध सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार शिंदे ने विद्यार्थियों को आत्मानुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक संगति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संगत ही व्यक्ति की पहचान बनाती है।” साथ ही सोशल मीडिया का संयमित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर एवं सोशल अपराधों से दूर रहने, समाज में जिम्मेदारीपूर्वक आचरण करने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का संदेश दिया। महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को नशामुक्त रखने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मान्यवरों के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेएसपीएम के उपाध्यक्ष डॉ. गिरीराज सावंत, डॉ. वसंत बुगडे, डॉ. मारुति काळबांडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमोल मोरे, श्री मानसिंग पाटील तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वयन प्रा. सारिका सुरवसे ने किया, जबकि संचालन छात्र अंशुम रामानंदी ने किया। स्नेहसम्मेलन विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंगारंग बना रहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक, संगीत एवं लघुनाटिकाओं को उपस्थित जनों ने भरपूर सराहना दी।

0 टिप्पणियाँ