मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक, में उत्साह के साथ मनाया गया मराठी भाषा संरक्षण पखवाड़ा

ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक

कविता, निबंध, भाषण पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन 

कोंढवा, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
के.जे.शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में मराठी भाषा के संरक्षण और परिरक्षण के उद्देश्य से मराठी भाषा पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस पखवाड़े के दौरान कई तरह की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मराठी भाषा, साहित्य और संस्कृति का महत्व बताना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन से की गई।मराठी कविता वाचन, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, कहावतें और वाक्यांश प्रस्तुति के साथ मराठी साहित्य क्राफ्ट पोस्टर प्रदर्शनी  से 
शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारीयों ने अपनी
रचनात्मकता दिखाई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कांदे ने अपने मनोगत में कहा कि “मराठी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और परंपरा की आत्मा है।आधुनिक तकनीक के युग में भी मराठी भाषा पर गर्व करना और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इसका उपयोग करना बहुत ज़रूरी है। छात्रों को मराठी साहित्य पढ़ना, लिखना एवं मराठी भाषा को बढ़ावा देना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम के लिए संस्थान के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव और संकुल निदेशक समीर कल्ला ने भी मार्गदर्शन किया। 

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में ग्रंथपाल स्वाती मते, सोमनाथ कोंडे, अविनाश वाघमारे, विठ्ठल जाधव, अक्षय शेंडकर, राहुल घुमरे का अमूल्य योगदान रहा।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग प्रमुख प्रा. प्रतीक्षा सणस ने और आभार प्रदर्शन ग्रंथपाल स्वाती मते ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ