मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ‘टीम स्पीडटेल रेसिंग’ बनी ओवरऑल डायनैमिक्स विजेता
लोनी कालभोर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पुणे के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ‘टीम स्पीडटेल रेसिंग’ ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कारी मोटर स्पीडवे पर आयोजित ‘फॉर्मूला भारत 2026 (डायनैमिक्स)’ राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंबशन श्रेणी में ‘ओवरऑल डायनैमिक्स’ का खिताब अपने नाम किया।
टीम के सदस्य अभिषेक साहा को प्रतियोगिता में उनकी बेहतरीन कौशल और तकनीकी दक्षता काबिलियत के लिए 'बेस्ट ड्राइवर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। टीम ने गाड़ी के डिज़ाइन, डायनामिक्स और इंजीनियरिंग नवाचार में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की।
फॉर्मूला भारत 2026 (डायनेमिक्स) भारत के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिता है, जिसमें देश भर के छात्र अपनी खुद की डिजाइन और निर्माण फॉर्मूला-शैली की रेस कारों का प्रदर्शन करते हैं। इस उपलब्धि में एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (आईओडी) के विद्यार्थियों का भी सक्रिय योगदान रहा है। जिसमें बहुउद्देशीय समन्वय के एक महान उदाहरण देखने को मिला। पूरी टीम को डॉ.अनुराग नेमा एवं प्रो. विजयकुमार शेप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस सफलता पर एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, कार्याध्यक्ष एवं प्रो-कुलाधिपति प्रो.डॉ. मंगेश कराड, कार्यकारी निदेशक डॉ.सुनीता कराड, कुलपति डॉ. राजेश एस., प्रोवोस्ट डॉ. सायली गणकर, प्रो-कुलपति डॉ. रामचंद्र पुजेरी, डॉ. नचिकेत ठाकूर, कुलसचिव डॉ.महेश चोपड़े, इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुदर्शन सानप तथा छात्र कल्याण विभाग के निदेशक डॉ.सुरज भोयर ने टीम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ