मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पेठ स्कूल में शिवजयंती उत्साह से संपन्न

ZP Primary School Peth Sortakhwadi

‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारों से गूंजा विद्यालय परिसर

उरूलीकांचन, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
जिला परिषद प्राथमिक स्कूल पेठ केंद्र सोरतापवाडी तालुका हवेली जिला पुणे यहां हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर छात्रों ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित पोवाडा और अपने भाषण में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों की महिमामंडित की। साथ ही कक्षा छठी और सातवीं की छात्राओं ने "हम शिवकन्या" और "मेरे मन में शिवा" गाने का बहुत बढ़िया गायन किया। साथ ही इस अवसर पर छात्रों ने शिव वंदना भी प्रस्तुत की।

ZP Primary School Peth Sortakhwadi

इस अवसर पर यहां पेठ गांव की सरपंच विजया शरद चौधरी, पूर्व सरपंच शोभा चौधरी, सोमेश्वर डेयरी के चेयरमैन सोमनाथ चौधरी, पोलीस पाटिल दत्तात्रय चौधरी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गणेश गायकवाड, उपाध्यक्ष पुष्पा चौधरी, ग्रामसेवक नंदकुमार चव्हाण, श्री गणेश चौधरी, मुख्याध्यापक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, आंगनवाड़ी सेविका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन स्नातक शिक्षक श्री राजेंद्र कुंभारकर व आभार प्रदर्शन श्री सचिन साकोलकर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ