कोंढवा,फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल एक शक्तिशाली योद्धा थे बल्कि दूरदर्शी एक आदर्श शासक भी थे। स्वराज्य की अवधारणा को साकार करते हुए उन्होंने न्याय, वीरता और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। आज के छात्रागणों को उनके आदर्श को अपनाकर अनुशासन, ईमानदारी व देशभक्ति को ग्रहण करना चाहिए। यह विचार के.जे.शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष श्री कल्याणराव जाधव ने व्यक्त किए।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर के.जे.शैक्षणिक संस्थान में बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर के.जे.शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष श्री कल्याणराव जाधव के शुभ हाथों से पुष्पहार अर्पित करके की गई। तब उपस्थित छात्रगणों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे।
इस अवसर पर यहां संकुल निदेशक समीर कल्ला, छात्र कल्याण के अधिष्ठाता हेमंत देशमुख, ट्रीनिटी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ.शरद कांदे ने भी उपस्थित छात्रों को मार्गदर्शन किया। यहां प्राचार्य डॉ.अभिजीत औटी, डॉ.सुहास खोत, डॉ.निलेश पोरे , डॉ.रुपेश पाटिल, डॉ.कौस्तुभ घाटे,डॉ. प्राची मुरकुटे, डॉ. अनिल चौधरी, डॉ. शंकर लावरे के साथ विभाग प्रमुख व सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
छात्रा संजना शिंदे और छात्र अथर्व पिसाल के शिवगर्जना की दहाड़ ने के.जे.शैक्षणिक संस्थान का परिसर गूंज उठा। तो कार्तिक नागवडे व हर्षदा चव्हाण के मैदानी खेलों ने सबका ध्यान खींचा। उत्सव का मुख्य आकर्षण ठहरा वो शोभायात्रा, जिसमें छत्रप्रति शिवाजी महाराज के वेश-भूषा में रहनेवाले छात्र साहिल भामे व सईबाई की वेश-भूषा में रहनेवाली छात्रा देवयानी मते व आकर्षक ढोल समूह।इस शोभायात्रा में सभी संस्थानों के छात्र, शिक्षक, प्राचार्य और निदेशक शामिल हुए।
उक्त उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक व सभी महाविद्यालयों के छात्रागणों द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के समन्वयक प्रा.अजय जाधव का अमूल्य योगदान रहा। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन विभाग प्रमुख सचिन घुगे व आभार प्रदर्शन ऋतुजा कडगी ने किया।

0 टिप्पणियाँ