मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल द्वारा टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय टीम का उत्साहवर्धन – क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेन सेवाएं

 मध्य रेल द्वारा दिनांक 08.03.2026 (रविवार) को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप फाइनल मैच को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा हेतु मुंबई / पुणे से अहमदाबाद के बीच आने-जाने के लिए 4 विशेष ट्रेन सेवाएँ चलाई जाएंगी।




इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

*सीएसएमटी–अहमदाबाद–सीएसएमटी एसी सुपरफास्ट विशेष (2 सेवा)*

01153 एसी सुपरफास्ट विशेष
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से दिनांक 07.03.2026 को 22.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.40 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। (1 सेवा )

01154 एसी सुपरफास्ट विशेष
अहमदाबाद से दिनांक 09.03.2026 को 04.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12.55 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुँचेगी। (1सेवा)

ठहराव: दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत और वडोदरा

संरचना: 18 एसी 3-टियर इकॉनॉमी कोच तथा 2 जनरेटर कार

*पुणे–अहमदाबाद–पुणे सुपरफास्ट विशेष (2 सेवा)*

01417 सुपरफास्ट विशेष
पुणे से दिनांक 07.03.2026 को 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.30 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। (1 सेवा)

01418 सुपरफास्ट विशेष
अहमदाबाद से दिनांक 09.03.2026 को 02.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12.10 बजे पुणे पहुँचेगी। (1 सेवा )

ठहराव: लोणावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत और वडोदरा

संरचना: 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी सिटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन

*आरक्षण*
विशेष ट्रेन संख्या 01153 और 01417 के लिए बुकिंग दिनांक 07.03.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in⁠ पर उपलब्ध होगी।

अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क के साथ टिकट यूटीएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in⁠ देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यह प्रेस विज्ञप्ति डॉ. स्वप्नील निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल , छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ