एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय–रायन समूह के बीच शैक्षणिक सहयोग समझौता
विद्यार्थियों के लिए नवाचार, डिज़ाइन और तकनीक आधारित शिक्षा के नए अवसर
लोनी कालभोर, पुणे (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क):
एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (MIT ADT University), लोणी-कालभोर, पुणे और रायन इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को नवाचार, डिज़ाइन और तकनीक आधारित अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना है।
यह समझौता एमआईटी शैक्षणिक परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन के प्रा. एच. के. व्यास सभागार में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से संपन्न हुआ, जिसमें दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस सहयोग के माध्यम से विद्यालयीन और उच्च शिक्षा के बीच मजबूत शैक्षणिक सेतु तैयार किया जाएगा। साथ ही, प्रारंभिक स्तर से ही छात्रों को डिज़ाइन थिंकिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के लिए कार्यशालाएं, शैक्षणिक भ्रमण, प्राध्यापकों का मार्गदर्शन तथा एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के मेकर्स्पेस और इनोवेशन लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
रायन इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है, जो 20 राज्यों और 40 शहरों में 150 से अधिक विद्यालयों के माध्यम से लगभग 2.5 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही है। यह संस्था शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, कला, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए भी जानी जाती है।
इस अवसर पर रायन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि यह सहयोग छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा और व्यापक अनुभव प्रदान करेगा, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।
वहीं, एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरू डॉ. नचिकेत ठाकुर ने बताया कि यह साझेदारी छात्रों को डिज़ाइन आधारित समस्या समाधान और उभरती तकनीकों से प्रारंभिक स्तर पर परिचित कराएगी, जिससे वे वैश्विक करियर के लिए तैयार हो सकेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वशांति प्रार्थना से हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
0 टिप्पणियाँ