मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

“एक परिसर, एक मैदान, एक विजेता” : के. जे. शैक्षणिक संकुल में ‘मैदान’ खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

KJ Campus Pune

कोंढवा, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
के.जे.इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट रिसर्च कॉलेज तथा ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में ‘मैदान’ नामक खेल प्रतियोगिता एवं महोत्सव का आयोजन किया गया है। “एक परिसर, एक मैदान, एक विजेता” इस पहल का मुख्य नारा है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुहास खोत के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने प्रतियोगिताओं की रूपरेखा, योजना और क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विद्या पठारे (निदेशक, शारीरिक शिक्षा एवं खेल, पीडीईए कॉलेज, पुणे तथा राष्ट्रीय कबड्डी प्रशिक्षक एवं रेफरी), सोनाली मंडलिक (वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं खेलो इंडिया स्वर्ण पदक विजेता) और किरण मोरे (राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक एवं सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय कोच) उपस्थित थे। संस्थान के अध्यक्ष श्री कल्याण जाधव के हाथों मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

KJ Campus Pune

मैदान के उद्घाटन अवसर पर श्री कल्याण जाधव (संस्थापक अध्यक्ष, के. जे. शिक्षण संस्था), मेजर जनरल समीर कल्ला (कार्यकारी निदेशक, केजेआई), डॉ. अजय फुलंबरकर (तकनीकी निदेशक, केजेआई), डॉ. हेमंत देशमुख (अधिष्ठाता, छात्र विकास एवं कल्याण, केजेआई), डॉ. सुहास खोत (प्राचार्य, के. जे. इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट रिसर्च कॉलेज, पुणे) और डॉ. शरद कांदे (प्राचार्य, ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक, पुणे) सहित सभी संस्थानों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी, छात्र समन्वयक, स्वयंसेवक और प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस दौरान मशाल प्रज्वलित कर मशाल दौड़ भी आयोजित की गई।
इस महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, बॉक्स क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, एथलेटिक्स (मैदानी खेल एवं शारीरिक कौशल प्रतियोगिताएं), तैराकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शतरंज जैसी विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए जाएंगे।
इस खेल महोत्सव को ओरिस टेक, प्रोअज्योर और प्राची गारमेंट्स का प्रायोजन प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान श्री कल्याण जाधव, मेजर जनरल समीर कल्ला, डॉ. अजय फुलंबरकर, डॉ. हेमंत देशमुख, डॉ. सुहास खोत और डॉ. शरद कांदे ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।
कार्यक्रम की मुख्य समिति में डॉ. अतुल पुजारी, प्रो. मोहितकुमार शाक्य, प्रो. संदीप सहाणे, प्रो. पूर्वा कदम, प्रो. स्वाती जाधव और श्री अजय जाधव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त खेल महोत्सव डॉ. सुहास खोत और डॉ. शरद कांदे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है।

KJ Campus Pune

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ