हड़पसर,अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आइडियल एजुकेशन ट्रस्ट के शैक्षणिक परिसर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पूजन और पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।
कार्यक्रम की प्रस्तावना करते हुए प्रो. शोएब इनामदार ने अपने संबोधन में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के महान कार्यों और समाज के लिए उनके योगदान का संक्षिप्त विवरण देते हुए उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शफी इनामदार, शकीला इनामदार, डॉ. अबोली इनामदार, अशोक कांबले, प्रो. रिफान इनामदार, मंगेश आल्हाट, नंदाताई कांबले, वसंत वाघमारे, विजया सावंत, सुनील कांबले, लहू खराटे, लता शेलार, शिवाजी सोनवणे, अनिल धावरे, बालासाहेब नितनवरे, तनुजा शेलार, मच्छिंद्र मिसाल और काशाबाई वानखेड़े जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।संस्था के कार्याध्यक्ष फहीम इनामदार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। इस मौके पर संस्था की ओर से प्रतिवर्ष दी जानेवाली 'डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर कॉलेज छात्रवृत्ति' की घोषणा भी की गई।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने भाषणों में बाबासाहेब के विचारों, शिक्षा के महत्व और सामाजिक समानता के लिए उनके संघर्षों का गौरवगान किया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबासाहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर जयंती का यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण, अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में तीनों माध्यमों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन इमरान शेख ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बाबूलाल मनूरे द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ