कोंढवा,अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में एक अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की कनिष्ठ लिपिक सविता पवार ने बाबासाहेब के कार्यों को याद करते हुए कहा, "अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरकर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। उनका जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और सफलता का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।"
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा, "डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और न्याय का दीप प्रज्वलित किया। उनका संदेश 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। विद्यार्थियों को उनके विचारों का अनुसरण करके समाज का विकास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम को संस्थान के संस्थापक कल्याणराव जाधव और संकुल निदेशक समीर कल्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक श्री दिगंबर वाघमारे के साथ सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन श्री राजेश जाधव ने और आभार प्रदर्शन विभागाध्यक्ष प्रो. भैरवनाथ जाधव ने किया।

0 टिप्पणियाँ