मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी की सफलता की नई उड़ान

Trinity College Of Pharmacy, Kondhwa


ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 'जी-पैट' परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम 

कोंढवा,अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्री कल्याणराव जाधव शैक्षणिक परिसर स्थित ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने 'ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट' (जीपीएटी) में बड़ी सफलता हासिल की है। 

एम.फार्मा और पीएचडी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज' (एनबीईएमएस), नई दिल्ली द्वारा यह प्रतिस्पर्धी परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष पूरे भारत से 50 हजार से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 5,362 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

इस कठिन परीक्षा में ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 9 छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। सफल होनेवाले छात्रों में अंकिता हजगुडे, कृतिका खंदारे, जानवी गायकवाड, श्वेता संकपाल, प्रीती बन्ने, अनुष्का कांबले, यामिनी खांबीट, गायत्री अवघडे और आदित्य वर्था शामिल हैं। पिछले वर्षों की तुलना में कॉलेज के परिणामों का इस परीक्षा में महाविद्यालय की सफलता का स्तर लगातार बढ़ रहा है।"

छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय चौधरी ने सभी का अभिनंदन और प्रशंसा की है। इस सफलता में प्रा.प्रीती गायकवाड, डॉ.रमेश गाडेकर के साथ सभी विभागाध्यक्षों और प्राध्यापक वर्ग का बहुमूल्य सहयोग रहा।

संस्था के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव, सचिव श्री समीर कल्ला, कोषाध्यक्ष श्री विनोद जाधव, प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षदा जाधव व श्रीमती विभावरी देशमुख, तकनीकी निदेशक डॉ.अजय फुलंबरकर और छात्र विकास एवं कल्याण अधिष्ठाता डॉ. हेमंत देशमुख ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ