मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महात्मा फुले के विचारों से ही समाज में आएगा सकारात्मक बदलाव: डॉ. शरद कांदे

Trinity Polytechnique

के.जे.शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में महात्मा फुले जयंती उत्साहपूर्वक संपन्न

कोंढवा, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
के.जे.शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में समाजसुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक दिगंबर वाघमारे ने कहा कि महात्मा फुले ने अंधविश्वास, जातिभेद और अन्याय के विरुद्ध कड़ा संघर्ष किया। हमें उनके विचारों को आदर्श मानकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाज में समानता की भावना निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने महात्मा फुले के का कोईर्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रसिद्ध विचारों को साझा किया। उन्होंने समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के मूल्यों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही परिवर्तन का असली माध्यम है और हर छात्र को ज्ञान के बल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। 

कार्यक्रम को संस्थान के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव और संकुल निदेशक समीर कल्ला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अश्विनी सस्ते ने और आभार प्रदर्शन सायली चावीर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ