डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा हेतु ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ
लोणी कालभोर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क):
एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय और इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर की वैश्विक दिग्गज कंपनी 'बेंटली सिस्टम्स' के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और 'बेंटली स्टूडेंट क्लब' का उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उद्योग-स्तर की शिक्षा देना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर यहां स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंसेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बेंटली सिस्टम्स (दक्षिण एशिया) के क्षेत्रीय कार्यकारी कमलकन्नन तिरुवडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ शैक्षणिक निदेशक हर्ष नागपाल, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक मोनिका जेधे, परमर्थ सैनी, एमआईटी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर डॉ.मंगेश कराड, कार्यकारी निदेशक डॉ.सुनीता कराड, प्रो-वाइस चांसलर डॉ.रामचंद्र पुजेरी और सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज भिरूड सहित अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि कमलकन्नन तिरुवडी ने कहा कि आधुनिक स्मार्ट शहरीकरण के लिए 'सॉफ्टवेयर-आधारित इंटेलिजेंट इंफ्रास्ट्रक्चर' की भूमिका बेहद अहम है।
प्रो-चांसलर डॉ. मंगेश कराड ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह छात्रों को वैश्विक स्तर की डिजिटल इंजीनियरिंग दक्षता प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
छात्रों को होनेवाले लाभ :
- उन्नत सॉफ्टवेयर: छात्रों को 65 से अधिक उद्योग-मान्य सॉफ्टवेयर तक पहुंच मिलेगी।
- प्रशिक्षण और शोध: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट कंस्ट्रक्शन और सस्टेनेबल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेष तकनीकी प्रशिक्षण और अनुसंधान के अवसर।
- वैश्विक मान्यता: विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (ग्लोबल सर्टिफिकेशन) पूरे करने की सुविधा मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ