पहले चित्र में गेणुजी सातव फाउंडेशन व स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अभिवादन करते हुए मोहन चिंचकर, संजय सातव, महेंद्र बनकर व अन्य। दूसरे चित्र में शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को अभिवादन करते हुए गुट समन्वयक प्रमुख संजय बापू सपकाल, वैद्यकीय आघाडी के अजय सपकाल व अन्य और तीसरे चित्र में कसबा भाग समरसता गतिविधि व सामाजिक समरसता मंच की ओर से क्रांतिज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले के स्मृतीदिन के अवसर पर समताभूमि गंज पेठ स्थित महात्मा फुले वाडा में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को अभिवादन करते हुए अतिथिगण।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
ज्ञान की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करनेवालेे क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की 130 वीं पुण्यतिथि गेणुजी सातव फाउंडेशन व स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से गांधी चौक में मनायी गयी। महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को पथारी संघटना के अध्यक्ष मोहन चिंचकर ने पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। यहां गेणुजी सातव फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सातव, स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेंद्र बनकर, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड पुणे जिला अध्यक्ष संतोष दर्शिले, मुख्याध्यापिका सुनीता ननावरे, राजेंद्र ढवले, महेश टेले, विक्रम आल्हाट, संतोष ससाणे, रतन हिंगणे, अनिल धायगुडे, सतीश भिसे, राजेंद्र नेवसे, जयप्रकाश जाधव, मुकेश वाडकर आदि उपस्थित थे।
हड़पसर शिवसेना शाखा की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले की 130 वीं पुण्यतिथि शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई। शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुट समन्वयक प्रमुख संजय बापू सपकाल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को पुष्पहार पहनाकर अभिवादन किया। यहां शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के वैद्यकीय आघाडी के अजय सपकाल, हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, अरुण पाटिल, भाऊ माकर, सत्तार मणियार, कुणाल सपकाल व शिवसैनिक उपस्थित थे।
क्रांतिज्योति महात्मा ज्योतिबा फुले के स्मृतिदिन के अवसर पर समताभूमि गंज पेठ स्थित महात्मा फुले वाडा में अभिवादन का आयोजन, कसबा भाग समरसता गतिविधि व सामाजिक समरसता मंच की ओर से किया गया था। क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले व श्रीमती सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुणे महानगर कार्यवाह महेश करपे, कसबा भाग पूर्व संघचालक एडवोकेट प्रशांत यादव व डेक्कन एजूकेशन सोसाइटी नियामक मंडल के सदस्य मिलिंद कांबले के हाथों पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया। यहां श्रीमती सावित्रीबाई फुले विद्यापीठ के अण्णाभाऊ साठे अध्यासन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सुनील भंडगे, पुणे महानगर समरसता गतिविधि संयोजक रवि ननावरे, सह संयोजक शरद शिंदे, महात्मा फुले नगर के पूर्व संघचालक सुनील दाभाडे, कसबा भाग सह कार्यवाह हेमंत किराड, मंगेश शिंदे, नंदूजी रोकडे, श्रीनिवास गोणे, निलेश अडागले, राजेश पवार, साहित्यिक संपत जाधव श्रीधर कसबेकर, घनश्याम वाघमारे व अन्य उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ