कला परिवार हड़पसर की ओर से कड़कड़ाती ठंड में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
कला परिवार हड़पसर की ओर से सैकड़ों जरूरतमंदों को कड़कड़ाती ठंड में कंबल बांटकर प्रशंसनीय पहल की गई है।
शहर में फ़िलहाल ठंड अपना कहर बरपा रही है। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में कोई किसी को स्पर्श न करें, इस गंभीर परिस्थिति में जिनके सिर पर छत नहीं है, जो दिन भर मिलेगा वह काम करके अपना पेट भरकर, जिस फुटपाथ पर जगह मिलेगी, वहीं रात गुजरने वाले गरीब जरूरतमंदों को कला परिवार हड़पसर के सदस्यों ने कड़कड़ाती ठंड में कंबल देकर उन्हें राहत देने का काम किया है।
हड़पसर, स्वारगेट, रेल्वे स्टेशन, शनिवारवाडा परिसर में सड़क के किनारे सोए हुए जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाते हुए आगे आगे कला परिवार हड़पसर के सदस्यों का कारवां बढ़ता गया।
इस प्रशंसनीय पहल की संकल्पना योगेश गोंधले व प्रा. दिलीप मोरे की थी। इस पहल में उन्हें प्रशांत कालीदिंडी, शीतल परमार, सनाह काचवाला, प्रतिभा पेटकर, एडवोकेट प्राजक्ता गिरमे का सहयोग मिला।
इस कारवां में डॉ. शंतनु जगदाले, डॉ. अश्विनी शेंडे, प्रमोद अय्या, डॉ. गणेश शिंदे, यश भोरे, स्मिता गायकवाड, संगीता बोराटे, रुपाली वांबुरे, आकाश जाधव, काजल माने, वनिता गायकवाड, प्रिया हिंगणे, श्रुतिका क्षीरसागर, स्मिता मधुकर ने शामिल हुए थे।

0 टिप्पणियाँ