मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अल्पसंख्यक मंत्री नबाव मलिक ने ईसाई समुदाय की आठ मांगों पर जताई सहमति

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे द्वारा जानकारी
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के अथक प्रयासों व परिश्रम को आखिरकार बड़ी सफलता मिल गई है। अल्पसंख्यक मंत्री नबाव  मलिक ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में ईसाई समुदाय की आठ मांगों पर सहमति जताई हैै। यह जानकारी अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने दी है।
अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के पदाधिकारियों ने अल्पसंख्यक मंत्री नबाव मलिक के साथ हुई बैठक में ईसाई समुदाय की विभिन्न मांगों पर चर्चा करके उन्हें समाज की समस्याओं से अवगत कराया। एक घंटे चली बैठक में ईसाई समुदाय की विभिन्न मांगों को मंत्री नवाब मलिक ने हरी झंडी दिखाकर कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय ईसाई समुदाय के पीछे मजबूती से खड़ा है। हम आपकी आठ मांगों को तुरंत स्वीकार करते हैं।
मंत्रालय की बैठक में ईसाई समुदाय की आठ मांगों पर सहमति जताई हैै, वे मांगें इस प्रकार हैं-
1) जिले में अल्पसंख्यक निगरानी समिति में एक ईसाई सदस्य होगा।
2) ईसाई समुदाय को अल्पसंख्यक आयोग और मौलाना आज़ाद आर्थिक विकास निगम में प्रतिनिधित्व मिलेगा। 
3) मौलाना आज़ाद आर्थिक विकास निगम की सभी योजनाओं का लाभ ईसाई समुदाय को देंगे और जनसंख्या के अनुसार वित्त वितरण की योजना बनाएंगे।
4) सरकार की ओर से पंडिता रमाबाई का राज्य पुरस्कार शुरू किया जाएगा।
5) पुराने चर्च के रखरखाव के लिए तीर्थक्षेत्र विकास निधि का उपयोग किया जाएगा।
6) नए ईसाई पादरी को तत्काल विवाह लाइसेंस मिलेगा और विभाग को स्वास्थ्य मंत्रालय से अल्पसंख्यक मंत्रालय में स्थानांतरित किया जाएगा।
7) महाराष्ट्र में सभी ईसाई कब्रिस्तानों की दीवारों को संरक्षित किया जाएगा और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
8) ईसाई संगठन को अल्पसंख्यक का दर्जा प्रमाणपत्र जारी करना।
इस तरह की आठ मांगों को स्वीकार करते हुए नवाब मलिक ने अल्पसंख्यक विभाग के सचिव और अन्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर बोलते हुए अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने कहा कि इस बैठक में लिए गए निर्णय को लेकर हम सभी खुश हैं। बहुत दिनों से हमारा महासंघ इन मांगों को लेकर लगातार सरकार से मांग कर रहा था, आज हमारे संघर्ष को सफलता मिली है। अल्पसंख्यक मंत्री नबाव मलिक व अल्पसंख्यक विभाग के हम तहेदिल से शुक्रगुजार हैं। 
इस अवसर पर यहां अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश थोरात, मुंबई के अध्यक्ष राज एडके, बिशप सैम्युअल साखरपेकेकर, रेव्ह. सुनील मंतोडे, हम भारतीय पक्ष के अध्यक्ष अँण्ड्रू फर्नांडीस,  आँगस्टिन गायकवाड, आजिंक्य लोंढे, एन्थोनी वाकडे, मयूर पाटोले, मधुकर भालेराव व रमाकांत सिंह आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ