मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अध्यापिका वर्षा राज शिंदे ने जीती ‘महाराष्ट्राची सौभाग्यवती 2020’ प्रतियोगिता


‘महाराष्ट्राची सौभाग्यवती 2020’ का प्रतिष्ठित मुकुट का सम्मान प्राप्त करनेवाली अध्यापिका वर्षा राज शिंदे को सम्मानित करते हुए वैशाली पाटिल, डॉ. राजेन्द्र भावलकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर निवासी अध्यापिका वर्षा राज शिंदे ने ‘महाराष्ट्राची सौभाग्यवती 2020’ का प्रतिष्ठित मुकुट हासिल कर लिया है। 
कुसुम वत्सल फाउंडेशन व सहारा प्रोडक्शन हाऊस द्वारा संयुक्त रूप से महाबलेश्वर में आयोजित की गई ‘महाराष्ट्राची सौभाग्यवती 2020’ सौंदर्य प्रतियोगिता में वर्षा राज शिंदे ने ‘महाराष्ट्राची सौभाग्यवती’ मुकुट पर अपनी  मोहर लगाई है। सौंदर्य प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से 30 सौंदर्यवतियों ने भाग लिया था। वर्षा राज शिंदे हड़पसर के सानेगुरुजी विद्या मंदिर में एक उपक्रमशील अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। एक शिक्षिका होकर भी सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होकर अन्य महिलाओं को उन्होंने प्रेरणा दी है। वर्षा राज शिंदे को इसी प्रतियोगिता में ब्यूटी ऑफ नेशन इंडिया लेवल सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। रैंप वॉक, परिचय राउंड, सवाल-जवाब राउंड में उन्होंने बेहतरीन रूप से प्रदर्शन करके परीक्षक व प्रेक्षकों के मन जीतकर सौंदर्य प्रतियोगिता जीत ली। वर्षा राज शिंदे ने ‘महाराष्ट्राची अक्षता के बहुमान’ के साथ-साथ अन्य सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी   अपनी पहचान निर्माण की है। उन्हें  विविध पुरस्कारों से भी पुरस्कृत किया गया है। 
अध्यापिका वर्षा राज शिंदे ने कहा कि अपने कैरियर के साथ-साथ आपकी जिस क्षेत्र में अलग कुछ करने की रुचि हो तो आप निश्चित रूप से उस क्षेत्र में कामयाब हो सकते हो। आप कैरियर के साथ आपके मन की बात भी सुनिये। आज मैं शिक्षा विभाग में हूं, लेकिन उसके साथ आज मैंने अन्य क्षेत्र, जिसमें मेरी रुचि रही है, उसमें भी अलग पहचान बनाई है, जिसकी मुझे बहुत खुशी है। आपके जीवन का जो भी सपना है वो पूरा करने के लिए आप हमेशा कोशिश करते रहिए। पूरी लगन से की गई हर कोशिश आगे चलकर जीत दिलाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ