मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटते हुए पुणे शहर युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सौरभ बालासाहेब अमराले, साथ में अन्य।
पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे शहर युवक काँग्रेस द्वारा अखिल भारतीय काँग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर विज्ञापनों पर खर्च न करते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम का आयोजन पुणे शहर युवक काँग्रेस के उपाध्यक्ष सौरभ बालासाहेब अमराले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवक काँग्रेस के अध्यक्ष विशाल मलके, विवेक कडू, प्रताप शिलीमकर, कुणाल काले, विवीयन केदारी, धनराज माने, अक्षय नवगिरे आदि उपस्थित थे। डेक्कन स्थित भिडे पुल, पुणे स्टेशन और ससून परिसर में फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ