मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना संकट का सामना करना हर देशवासी की नैतिक जिम्मेदारी : अमृतताई पठारे

गांव-गांव जाकर बांटे गए बच्चों को मास्क

बाल हक्क के अवसर पर शिव आंगणवाडी पुणे जिले की जिला संघटिका अमृतताई पठारे की ओर से कोरोना संक्रमण की जनजागृति करते हुए गाँव-गाँव जाकर बच्चों को मास्क वितरण किए गए।

हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

आज हमारे देश पर जो संकट आया है, उसका सामना करना हम सभी देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को मिल कर इस कोरोना संक्रमण का डटकर मुकाबला करना है, इसलिए हम सभी को सावधानी बरतनी होगी। सरकार द्वारा दिए जानेवाले निर्देशों का पालन करें। यह अपील शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक व शिव आंगणवाडी पुणे जिला की जिला संघटिका अमृतताई पठारे ने की है।

बाल हक्क के अवसर पर शिवसेना उपनेता रवींद्र मिर्लेकर व शिव आंगणवाडी महाराष्ट्र राज्य की अध्यक्षा सारिका सावंत के मार्गदर्शन में शिव आंगणवाडी पुणे जिला संघटिका अमृतताई पठारे की ओर से हवेली तहसील का दौरा करके कोरोना संक्रमण की जनजागृति करते हुए गाँव-गाँव जाकर बच्चों को मास्क वितरण किए गए, तब वे बोल रही थीं। 

इस अवसर पर यहां शिवसेना तालुका समन्वयक अलका सोनवणे, अमृत बाहुउद्देशीय संस्था की सचिव पूजा धुमाल, शीतल हरगुडे, सीमा नाव्ही, सांगवी शिवसेना विभाग की संघटिका मीना लोले, शिव आंगणवाडी शिरूर तालुका की संघटिका शेता घाडगे, सुजाता देशमुख आदि उपस्थित थीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ