मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

किसान आंदोलन के समर्थन में युवक कांग्रेस का सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर के सामने आंदोलन


पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरोध में पिछले 15 दिनों से विभिन्न किसान संगठन दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसानों द्वारा किए जा रहे इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए पुणे शहर युवक कांग्रेस की ओर से सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर के सामने आंदोलन किया गया। इस समय युवक कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और किसान कानून को रद्द करने की मांग युवक कांग्रेस की ओर से की गई।
इस आंदोलन का नेतृत्व युवक कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज मोरे ने किया। इस समय पुणे शहर अध्यक्ष विशाल मलके, पिंपरी-चिंचवड़ अध्यक्ष नरेन्द्र बनसोड़े, उपाध्यक्ष सौरभ अमराले सहित सुमित नवले, इंद्रजीत सालुंखे, निखिल कविश्वर, प्रताप काले, ऋषिकेश साठे, अभिजीत रोकड़े, कुणाल काले, प्रताप शिलिमकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुबह करीब 11.30 बजे पुणे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर के सामने जुटे गए और वहीं पर धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। सोमवार को पुणे में हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन कार्यकर्ता इस बारिश में भी वहां बैठे रहे और नारेबाजी करते रहे। करीब एक घंटे के बाद कोथरूड पुलिस यहां पहुंची और उन्होंने सभी आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ