वारसा ज्योती-सावित्रीचा गौरव समाजरत्नांचा पुरस्कार समारोह में हिन्दी साप्ताहिक हड़पसर एक्सप्रेस के मुख्य संवाददाता अमित मेहेंदले को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए महात्मा फुले जल अभियान के प्रवर्तक कर्नल पी. सुरेश, भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा महाराष्ट्र राज्य के पूर्व अध्यक्ष विकास रासकर व नगरसेवक योगेश ससाणे, साथ में महात्मा फुले के वंशज नीताताई होले, भूमाता ब्रिगेड की संस्थापिका तृप्ति देसाई, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर व महेश टेले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
क्रांतिज्योति महात्मा फुले के स्मृतिदिन के अवसर पर मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान व परिवर्तन महिला आधार संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वारसा ‘ज्योती सावित्रीचा, गौरव समाजरत्नांचा’ पुरस्कार वितरण समारोह गत रविवार को संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले व्यक्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कोरोना संक्रमण के समय में लगाए गए लॉकडाउन में कोरोना के बारे में जनजागृति एवं स्वास्थ्य के बारे में समाचार लोगों तक पहुंचानेवाले विभिन्न माध्यम के संवाददाताओं को ‘कोविड योद्धा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रमोद गिरी, जयवंत गंधाले, अनिल मोरे, अमित मेहेंदले, वसंत वाघमारे, निलेश बढे, रामचंद्र कुंभार, राकेश वाघमारे और वैद्यकीय सेवा के लिए डॉ. मंगेश वाघ, डॉ. समीर तांबोली, डॉ. किशोर शहाणे, डॉ. छायाताई जाधव, सामाजिक व राजनीति क्षेत्र में गेनुजी फाउंडेशन के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव संजय सातव, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजरुद्दीन सैयद, समाजसेवक महेश नलावडे, सरपंच अशोक न्हावले, महेंद्र बनकर, मजर फूड बैंक, बापूसाहेब भूमकर, प्राचार्य रामदास अभंग, प्राचार्य उज्ज्वला सावंत को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में यहां महात्मा फुले के वंशज नीताताई होले, महात्मा फुले जल अभियान के प्रवर्तक कर्नल पी. सुरेश, भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा महाराष्ट्र राज्य के पूर्व अध्यक्ष विकास रासकर, पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, भूमाता ब्रिगेड की संस्थापिका तृप्ति देसाई, नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति तुपे, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, सरपंच शिवराज घुले, अशोक शिंदे, नगरसेवक अनिल खलदकर, प्रमोद कोद्रे, संजय शिंदे, नीता भोसले, मीनाक्षी आहिरे, संदीप राऊत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
महात्मा फुले ने महिलाओं को सम्मान व पुरुषों के साथ समान रूप से जीने का आधार दिया है। मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान व महिला परिवर्तन आधार केंद्र द्वारा जनता के लिए बहुमूल्य योगदान देनेवाले विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का सम्मान करके महात्मा फुले के विचारों का जतन करने का काम किया है। इन शब्दों में कार्यक्रम की अध्यक्षा नीता होले व पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर ने आयोजकों की स्तुति की।
पुरस्कार वितरण समारोह का प्रास्ताविक परिवर्तन महिला आधार संस्था की अध्यक्षा शोभा रोहिदास लगड और सूत्र-संचालन एवं आभार प्रदर्शन महेश टेले ने किया।

0 टिप्पणियाँ