मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मिरज रेल खंड पर रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित

पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

मिरज रेल खंड पर आलंदी-शिंदवने  स्टेशनों के बीच रेल मार्ग के दोहरीकरण के चलते तकनीकी कार्य किए जाने के फलस्वरूप निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ प्रभावित रहेंगी।
विशेष गाड़ी संख्या 01029 मुंबई-कोल्हापुर एक्सप्रेस 29 दिसंबर को मुंबई से पुणे तक चलेगी अर्थात पुणे-कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।
विशेष गाड़ी संख्या 01029/01030 कोल्हापुर-मुंबई-कोल्हापुर एक्सप्रेस 30 दिसंबर से 02 जनवरी 2021 तक रद्द रहेगी।
हज़रत निज़ामुद्दीन से 29 दिसंबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06524 हज़रत निज़ामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस तथा  हज़रत निज़ामुद्दीन से 30 दिसंबर एवं 01 जनवरी 2021 को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02630 हज़रत निज़ामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कुर्डूवाडी-पंढरपुर-मिरज होकर चलेगी।
ब्लाक कार्य के चलते इस सेक्शन में चलने वाली अन्य यात्री गाड़ियां 29 दिसंबर से 01 जनवरी 2021 तक की अवधि में 30  मिनट से 90 मिनट तक देरी से चलेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ