मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अपने परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए हमें ‘स्वच्छता मित्र’ की भूमिका निभानी चाहिए : हरिभाऊ काले

विलास सालुंके व अनीता सालुंके ‘संत गाडगेबाबा सामाजिक जाणीव पुरस्कार’ से सम्मानित 
‘संत गाडगेबाबा सामाजिक जाणीव पुरस्कार’ से विलास सालुंके को सम्मानित करते हुए संगीता ननावरे, साथ में संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिभाऊ काले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

संत गाडगेबाबा ने जो स्वच्छता का मूलमंत्र हमें दिया है उसे आचरण में लाते हुए अपने घर व परिसर को पूरी तरह से साफ सुथरा रखने के लिए हमें ‘स्वच्छता मित्र’ की भूमिका निभानी चाहिए। स्वच्छता दूत व स्वच्छता प्रेरक का नारा लगाते हुए स्वच्छता मुहिम में हमारा साथ दें तो निश्चित ही हमें यह विश्वास है कि हम मिलकर पुणे को स्वच्छता में नंबर वन कर सकते हैं। यह विचार संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने व्यक्त किए। 
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से संत गाडगेबाबा पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करनेवाले राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी, कोथरूड विधानसभा मतदार संघ के महासचिव विलास सालुंके व अनीता सालुंके को ‘संत गाडगेबाबा सामाजिक जाणीव पुरस्कार’ से पुरुष हक्क संरक्षण समिति की उपाध्यक्षा संगीता  ननावरे के शुभ हाथों प्रदान करके सम्मानित किया गया। यहां पुणे शहर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के महासचिव रविंद्र गोगावले, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप घुले, हवेली तालुका राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुनील शेवाले, अरुण दादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, पुरुष हक्क संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष शिंदे, ह. भ. प. मुक्ताजीदादा नाणेकर, सहकार्य प्रतिष्ठान के अध्यक्ष किरण तुपे, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जगताप, साधना केसरी, प्रकाश महाराज जैद, वंचित बहुजन आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष पितांबर धिवार व संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से   उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगीता गवली, उज्ज्वला काले, गोकुल दलवी, शुभांगी काले, अनिकेत काले, निरंजन पवार, विजय बोर्हाडे, किशन काटकर आदि ने परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ