मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

महाराष्ट्र फेडरेशन के सचिव पद पर प्रशांत गायकवाड चुने गए
मुंढवा, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हाल ही में लोणावला में किया गया, जिसमें हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर यू. नटराजन (तमिलनाडू) को चुना गया। इसके साथ ही फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद पर आजाद सिंह (उत्तर प्रदेश), संतोष कुमार (पांडिचेरी), महासचिव पद पर राज नागदकर,  कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बसवंते को चुना गया। महाराष्ट्र ऑर्गनाइजेशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक खंदारे (परभणी), उपाध्यक्ष पद पर सुदर्शन पांढरे (औरंगाबाद), सचिव पद पर प्रशांत गायकवाड (पुणे), कोषाध्यक्ष पद पर अनिकेत भोसले (लोणावला) को चुना गया।
इस अवसर पर सोलापुर से उमेश शिंदे, कोल्हापुर से विश्वनाथ शिसोदे, चंद्रकांत आढाव, सचिन पवार, शब्बीर पठाण आदि महाराष्ट्र के पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ