मजदूर वर्ग द्वारा स्वयं खर्चे से सब्जी मंडी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
हड़पसर की पंडित नेहरू भाजीपाला मार्केट में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणराव विधाते, पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना के अध्यक्ष बालासाहेब भिसे व अन्य चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महानगरपालिका की बहुमंजिली मार्केट संकल्पना कार्यान्वित करते समय मजदूर वर्ग व किसानों पर अन्याय न हो, इस ओर विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। हड़पसर मार्केट सुसज्ज व अत्याधुनिक बनाने हेतु विधायक फंड में एक करोड़ रुपयों की निधि दी जाएगी। यह जानकारी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने दी है।
हड़पसर स्थित पंडित नेहरू भाजीपाला मार्केट में मजदूर वर्ग द्वारा स्वयं खर्चे से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसका लोकार्पण हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों संपन्न हुआ, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणराव विधाते, हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पूर्व विधायक महादेव बाबर, नगरसेवक योगेश ससाणे, नगरसेविका हेमलता मगर, उज्ज्वला जंगले, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, प्रशांत सुरसे, प्रा.सुभाष वारे, डॉ. शंतनु जगदाले, चंद्रकांत मगर, संजय शिंदे, सागरराजे भोसले, आडते असोसिएशन के अध्यक्ष विलास भुजबल, मंडई अधिकारी बालासाहेब साबले, निरीक्षक रुपेश मते, नितिन आरु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समारोह में कोरोना संक्रमण के कठिन समय में समाज की मदद करने में जी जान लगाकर अहम भूमिका निभानेवालों को रियल कोविड योद्धा पुरस्कार से उपस्थित प्रमुख अतिथियों के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।
विधायक चेतन तुपे ने आगे कहा कि कोरोना संकट के समय में सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं ने उचित रूप से सावधानी बरतते हुए नागरिकों की सेवा की है। हड़पसर की सब्जी मंडी से मेरा भावपूर्ण रिश्ता है। मेरे दादा-दादी इसी सब्जी मंडी में खेतों से सब्जी बेचने के लिए लाते थे। मैं खुद यहां सब्जी मंडी में सब्जी बेचने के लिए लाता था, इसलिए इस सब्जी मंडी के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। आज मेरी सारी पुरानी यादें फिर से एक बार तरोताजा हो गई हैं।
कार्यक्रम का आयोजन पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना के अध्यक्ष बालासाहेब भिसे, प्रमोद बडदे, शांताराम भालसिंह, प्रवीण टिलेकर, राजेंद्र तुपे, विमल आरू द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

0 टिप्पणियाँ