मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं के चलते ही भाजपा बुलंदियों पर : चंद्रकांत पाटिल

संजय आण्णा सातव और हणुमंत घुले द्वारा प्रकाशित दिनदर्शिका विमोचित
भाजपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव संजय आण्णा सातव और हणुमंत घुले की ओर से प्रकाशित की गई नववर्ष 2021 की दिनदर्शिका का विमोचन करते हुए पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल, साथ में पूर्व विधायक योगेश आण्णा टिलेकर, महापौर मुरलीधर मोहोल, शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक, नगरसेविका रंजना (नानी) टिलेकर व अन्य।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के सभी स्तरों के लोगों तक पहुँच सके, इस हेतु भाजपा के कार्यकर्ता संजय आण्णा सातव द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। आम जनता के लिए भारतीय जनता पार्टी के माध्यम   से जो विविध योजनाएं शुरू हैं वो आसानी से आम जनता तक पहुँच रही हैं और उसका पूरा लाभ आम जनता को मिल रहा है। संजय आण्णा सातव आप जैसे प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं के  चलते ही भारतीय जनता पार्टी बुलंदियों पर है। यह विचार पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किए। 
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव संजय आण्णा सातव और हणुमंत घुले की ओर से प्रकाशित की गई नववर्ष-2021 की दिनदर्शिका का विमोचन पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल के शुभहाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। 
इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश आण्णा टिलेकर, महापौर मुरलीधर मोहोल, शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक, स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने, उपमहापौर सरस्वतीताई शेंडगे, नगरसेविका रंजना (नानी) टिलेकर, उज्ज्वला जंगले, वृषाली कामठे, मनीषा कदम, नगरसेवक विरसेन जगताप, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जंगले, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नितिन (तात्या) होले,  जालिंधर कामठे, मांजरी गांव के सरपंच शिवराज आप्पा घुले, रवि अनासपुरे, डॉ. अश्विनी शेंडे, जिला परिषद सदस्य वंदना कोद्रे, रूपाली शिंदे, चेतन टिलेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ