मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महिलाएं, आधार प्रतिष्ठान द्वारा शुरू किए गए ‘स्वयंरोजगार प्रशिक्षण वर्ग’ का लाभ उठाएं : महेश ससाणे

प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महिलाएं देश के साथ-साथ समाज को भी तरक्की की राह पर आगे ले जाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का सपना पूरा करके महिलाओं को मजबूत करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। यह विचार आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे ने व्यक्त किए। 
आधार प्रतिष्ठाण द्वारा ससाणेनगर में महिला सक्षमीकरण के लिए विभिन्न स्वयंरोजगार प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए गए हैं, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महेश ससाणे ने बताया कि महिलाएं अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रतिष्ठाण द्वारा महिला सक्षमीकरण हेतु विभिन्न स्वयंरोजगार प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए गए हैं, उसमें से अपना मनचाह प्रशिक्षण चुनकर इस अवसर का लाभ उठायें। 
प्रशिक्षण वर्ग एक से डेढ़ महीने की कालावधि का है। साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाली प्रशिक्षणार्थियों को सरकार मान्य प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ