लेखक सत्येंद्र सिंह मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा और नीलम चंद्रा को ‘फर्क पड़ता है’ कविता संग्रह भेंट करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा को मंडल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह ने अपना सद्य प्रकाशित कविता संग्रह ‘फर्क पड़ता है’ की प्रति भेंट की, जिसे स्वीकार करते हुए श्रीमती शर्मा ने बहुत प्रसन्नता प्रकट की। इससे पूर्व उन्होंने श्रीमती नीलम चंद्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी को प्रति भेंट की।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती नीलम सक्सेना चंद्रा विश्वस्तरीय सुप्रसिद्ध कवयित्री व लेखिका हैं। इसके साथ ही श्री सत्येंद्र सिंह ने अपनी पुस्तक की प्रति मंडल के राजभाषा अधिकारी डॉक्टर शंकर सिंह परिहार, जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर, वरिष्ठ अनुवादक श्री राजू तलेकर और श्री जयवंत भुजबल को भी अलग-अलग प्रति भेंट की।
उन्होंने मुंशी प्रेमचंद हिंदी पुस्तकालय के लिए भी ‘फ़र्क पड़ता है’ अलग से भेंट की, जिसे राजभाषा अनुवादक एवं श्री प्रदीप भोंसले ने प्राप्त किया।

0 टिप्पणियाँ