भाजपा मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे द्वारा जानकारी
पहले चित्र में सार्वजनिक बांधकाम दक्षिण विभाग पुणे के अभियंता यश भोसले को निवेदन देते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे व दूसरे चित्र में फुरसुंगी-शेवालवाडी-मांजरवाट सड़क के गड्ढों की मरम्मत का काम करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय जनता पार्टी के अनुसरण को मिली सफलता। फुरसुंगी शेवालवाडी-मांजरवाट सड़क के गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने इस बारे में सार्वजनिक बांधकाम दक्षिण विभाग पुणे के अभियंता यश भोसले को समस्या से अवगत करवाया और उक्त समस्या को लेकर उनके पास लगातार चर्चा करके मरम्मत का काम शुरू करवाया।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने बताया कि फुरसुंगी से शेवालवाडी मांजरवाट रास्ता प्रजिमा 136 पिछले कई दिनों से गड्ढे में सुकुड़ गया था, जिसके चलते यहां अनेक छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हररोज हो रही थीं। सासवड मार्ग की ओर से आनेवाला यातायात मांजरवाट मार्ग से सोलापुर महामार्ग की ओर इसी रोड से गुजरता है। किसान, नौकरवर्ग व अन्य वाहनचालक इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, परंतु इस रास्ते पर हुए गड्ढों के कारण वाहनचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अत: सार्वजनिक बांधकाम विभाग से मेरा अनुरोध है कि इस रास्ते की तुरंत मरम्मत का काम शुरू करके वाहन चालकों को राहत दे। मैंने निवेदन द्वारा सार्वजनिक बांधकाम दक्षिण विभाग पुणे के अभियंता से विनती की थी, उस पर अमल करते हुए आखिरकार फुरसुंगी शेवालवाडी-मांजरवाट सड़क के गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। मैं सार्वजनिक बांधकाम दक्षिण विभाग पुणे के अभियंता यश भोसले का शुक्रगुजार हूँ।

0 टिप्पणियाँ