मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

परिवर्तन महिला आधार केंद्र व श्रीराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

विवाह समारोह में इच्छुक अभिभावक अपने लड़के-लड़कियों के नाम दर्ज करवाएं : प्रा. शोभा लगड और संदीप राऊत द्वारा जानकारी
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

परिवर्तन महिला आधार केंद्र की संस्थापिका एवं अध्यक्षा प्रा. शोभा रोहिदास लगड की पहल पर कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में आम जनता शादी के बोझ तले दबे नहीं, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए अभिभावकों को राहत की सांस मिले, इस मुख्य उद्देश्य से परिवर्तन महिला आधार केंद्र की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करते हुए मदद का हाथ आगे किया है।
इस समारोह में अभिभावकों ने अपने लड़के-लड़की का नाम दर्ज करके सामूहिक विवाह समारोह का लाभ उठाने की अपील समारोह की आयोजिका परिवर्तन महिला आधार केंद्र की संस्थापिका एवं अध्यक्षा प्रा. शोभा रोहिदास लगड और श्रीराम मंदिर ट्रस्ट, कालेपडल के संस्थापक व अध्यक्ष संदीप राऊत ने की है।
प्रा. शोभा रोहिदास लगड ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हमारे प्रतिनिधि को बताया कि सामूहिक विवाह का यह आयोजन निश्चित रूप में कोरोना संक्रमण के चलते आयी कठिन परिस्थिति में आम जनता के लिए एक उम्मीद का दीया है, इस दीए से हम अनेक घरों को खुशियों से रोशन करना चाहते हैं। मेरा प्रमुख एक ही मकसद है कि इस स्थिति में विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका परिवर्तन महिला आधार केंद्र निभाए। सामूहिक विवाह समाज हित में एक सार्थक सोच व कदम है। सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं है अपितु इसका प्रभाव और लाभ समाज हित में दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है।
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट, कालेपडल के संस्थापक व अध्यक्ष संदीप राऊत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्तमान की आवश्यकता है। समाज में एक अहम योगदान सामूहिक विवाह निश्चित रूप में निभाएगा। सामूहिक विवाह में शामिल होने इच्छुक लड़के-लड़कियों के परिजनों ने अपने-अपने लड़के-लड़की की उम्र का प्रमाणपत्र, अपने अपने परिवार की जानकारी के साथ-साथ अपना नाम निम्न लिखित पते पर जमा करने की कृपा करें। एस. आर. व्हिक्ट्री स्कूल के करीब, जोगेश्वरी कॉलोनी नंबर-2, म्हसोबा चौक, कालेपडल, हड़पसर, पुणे-28 या परिवर्तन हेल्पलाइन 9552502121 पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ