मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शैलेंद्र बेल्हेकर भाजपा प्रसिद्धि प्रमुख पद पर नियुक्त

मांजरी, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के प्रचार व प्रसिद्धि प्रमुख पद पर शैलेंद्र बेल्हेकर को नियुक्त किया गया है। भाजपा पुणे शहर के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जगदीश मुलीक के शुभ हाथों उन्हें नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, भाजपा हड़पसर विधानसभा के अध्यक्ष संदीप दलवी, भूषण तुपे, संदीप लोणकर, शिवराज घुले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अभ्यासू विद्वान और कुशल वक्ता के रूप में परिचित शैलेंद्र बेल्हेकर की कई वर्षों से राजनीतिक और सामाजिक जीवन में एक अलग पहचान है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में निभाए अमूल्य योगदान के चलते समाज के हर वर्ग के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
भाजपा ने एक साधारण पारिवारिक घर के कार्यकर्ता को पार्टी में इस महत्वपूर्ण पद पर काम करने का अवसर दिया है। मैं पार्टी के लक्ष्यों और नीतियों को नागरिकों तक पहुंचाने का काम करूंगा। यह प्रतिक्रिया अपने चयन पर शैलेंद्र बेल्हेकर ने हमारे प्रतिनिधि को दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ