केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के जन्मदिन के अवसर महिला को साड़ी प्रदान करती हुईं संघमित्राताई गायकवाड, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मुंढवा, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) सामाजिक एवं विधायक कार्य करनेवाली पार्टी है। समाज के सभी स्तरों के साथ हमारा मजबूत और गहरा रिश्ता है। आम जनता के साथ हमारी पार्टी एक चट्टान की तरह खड़ी है। आम जनता का स्नेह, प्रेम, विश्वास ही मेरी ताकत है। आप सभी से मिल रहे अटूट समर्थन व साथ की वजह से ही समाज की सेवा करने में मैं पूरी तरह से समर्पित हूं और समाज की सेवा कर रही हूँ। आम जनता ही मेरी ताकत और मेरा हौसला है। यह विचार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) माहिला आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश की उपाध्यक्षा संघमित्राताई गायकवाड ने व्यक्त किए।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें दीर्घायु प्राप्त हो इस हेतु धमदायाद बुद्ध विहार केशवनगर, मुंढवा में गौतम बुद्धचरणी प्रार्थना व वंदना की गई। साथ ही विभिन्न परिसरों में जाकर करीब 300 से अधिक महिलाओं को साड़ियां बांटी गईं, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां महादेव दंदी, दिलीप धाईजे, दीपक माने, सुधाकर कांबले, जमदाडे सर, प्रा.वाय.जी. कांबले, प्रा. तुलसे, मीरा शिरसाठ, वच्छला क्षीरसागर के साथ अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) माहिला आघाडी महाराष्ट्र प्रदेश की उपाध्यक्षा संघमित्राताई गायकवाड मित्र परिवार की ओर से सफलतापूर्वक किया गया।

0 टिप्पणियाँ