मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाओं के लिए ‘सौंदर्यवती स्वच्छतेची प्रतियोगिता’ का किया गया आयोजन

प्रथम श्रद्धा आवटे, उपविजेता आरती सालवे और दिपाली खोबरे ने हासिल किया तृतीय क्रमांक
महाराष्ट्र में पहली बार कला परिवार हड़पसर की ओर से कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाओं के लिए आयोजित की गई ‘सौंदर्यवती स्वच्छतेची’ का खिताब जीतनेवाली श्रद्धा आवटे, आरती सालवे व दिपाली खोबरे के साथ कला परिवार के सदस्य व अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में पहली बार एक अनोखी पहल कला परिवार हड़पसर की ओर से शुरू की गई है। कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाओं के लिए फैशन शो ‘सौंदर्यवती स्वच्छतेची  प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया था, जिसका प्रथम खिताब श्रद्धा आवटे, उपविजेता का सम्मान आरती सालवे और तृतीय क्रमांक दिपाली खोबरे ने हासिल किया है।
कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानेवाली कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाओं के लिए ‘सौंदर्यवती स्वच्छतेची’ फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन करने की संकल्पना योगेश गोंधले व दिलीप मोरे की थी।
प्रतियोगिता की शुरूवात अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल के अध्यक्ष मेघराज राजेभोसले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, नगरसेवक प्रशांत जगताप, नगरसेविका वैशाली बनकर, प्रसिद्ध वास्तुकार आनंद पिंपलकर, पूजा लोढा, नम्रता पाटिल के शुभ हाथों दीप प्रज्ज्वलन और आरती केदारी व उनके सहयोगियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य पेश करके की गई। इस पहल के प्रायोजक महावीर मुथा, सुरेश जाधव, पराग तुपे, राजेश दर्डा का सम्मान प्रमोद अय्या, राजश्री कदम व आकाश जाधव के शुभ हाथों किया गया। साथ ही अभिनेत्री देवयानी मोरे, नगरसेवक योगेश ससाणे, महेश पुंडे, प्रमोद रणवरे, आलोक गोगटे, संध्या ढमाले को श्रुतिका   क्षीरसागर, काजल माने, यश भोरे, दीपक शेट्टी, निकीता यादव, अल्फिया मंडल, श्रीकृष्ण भिंगारे, कीर्ति खोमणे, नीलम मोरे व जयश्री चव्हाण के शुभ हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘इश्काचं क्वारंटाईन’ गाने का टिझर लांच किया गया।
इस प्रतियोगिता का खिताब जीतनेवाली प्रथम श्रद्धा आवटे, द्वितीय आरती सालवे व तृतीय क्रमांक दिपाली खोबरे का श्रुतिका चौधरी, विद्या लाटे कांबले ने कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाओं के ग्रुमर और वृणाली गोरे, रुपाली वांबुरे, दुर्गा मगर, स्नेहल मगर, स्मिता अंजुटे ने मेकअप आर्टिस्ट का काम देखा है। इस हेतु स्वच्छ संस्था के सभी अधिकारीगण व समन्वयक ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सौंदर्यवती स्वच्छतेची प्रतियोगिता में सविता कुंभार, मधुशा झालके, अमृता पाटिल मिश्रा ने परिक्षक का काम देखा। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक बेहतर बनाने के लिए डॉ. शंतनु जगदाले, स्मिता गायकवाड, डॉ.अश्विनी शेंडे, मनीषा राऊत, संगीता बोराटे, प्रिया हिंगणे व कला परिवार के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। 
प्रतियोगिता का प्रास्ताविक करते हुए इस पहल का संक्षिप्त रूप में विवरण कला परिवार के अध्यक्ष दिलीप मोरे व कार्याध्यक्ष योगेश गोंधले और सूत्र-संचालन आर.जे. बंड्या ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ