मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शांति रेसिडेन्सी में निर्माण किया गया केचुआ खाद प्रकल्प नगरसेवक योगेश ससाणे द्वारा उद्घाटित

शांति रेसिडेन्सी में निर्माण किया गया केचुआ खाद प्रकल्प का मुआइना करते हुए नगरसेवक योगेश ससाणे, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर व अन्य चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे महानगरपालिका के  विशेष सहयोग से हड़पसर  गाड़ीतल पर स्थित शांति रेसिडेन्सी में निर्माण किया गया केचुआ खाद प्रकल्प का उद्घाटन हाल ही में नगरसेवक योगेश ससाणे के शुभ हाथों संंपन्न हुआ।
इस अवसर पर यहां नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक संजय धनवट, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेंद्र वायदंडे, प्रकल्प के सहयोगी ‘निसर्ग सेवा’ के व्यवस्थापक विजय शिरसाठ, शांति रेसिडेन्सी के अध्यक्ष विजय हिंगणे, उपाध्यक्ष प्रकाश शेलार, सचिव आर. जे. बारदेस्कर, सहसचिव वसंत हडवले, ज्ञान विज्ञान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भालचंद्र देशपांडे, शहाजी शेलार, बापू लोणकर, जालिंदर पाटिल, सुधाकर होलकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक संजय धनवट ने इस अवसर पर कहा कि कम समय में बहुत अच्छी तरह से यह प्रकल्प शांति रेसिडेन्सी सोसाइटी द्वारा कार्यान्वित किया गया है। पुणे महानगरपालिका की ओर से इस सोसाइटी को पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस प्रकल्प की वजह से सोसाइटी की गीले कचरे की समस्या हल हो गई है। 
ज्ञान विज्ञान प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भालचंद्र देशपांडे ने कहा कि वर्मिकल्चर प्रकल्प शुरू करके आदर्श निर्माण करने वाली शांति सोसाइटी अब रेन हार्वेस्टिंग के माध्यम से पानी रिसाइकलिंग करके उसका उपयोग सोसाइटी का बाग व अन्य के लिए उपयोग करे और महानगरपालिका की ओर से और पांच प्रतिशत की छूट प्राप्त करे। अतिथिगणों का स्वागत सोसाइटी के अध्यक्ष विजय हिंगणे और आभार प्रदर्शन सचिव आर.जे. बारदेस्कर ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ