मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

माता जिजाऊ के कारण ही छत्रपति शिवाजी महाराज विश्व में माने जाते हैं आदर्श : नगरसेविका हेमतला मगर

माँ साहब की जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया गया सम्मानित
मराठा टायगर फोर्स की ओर से राजमाता माँ साहब जिजाऊ की जयंती के अवसर पर ‘सन्मान जिजाऊंच्या लेकींचा’ में सम्मानित की गई महिलाओं के साथ आयोजक मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल, उपाध्यक्ष निलेश काले, महेश टेले पाटिल, परिवर्तन महिला आधार संस्था की अध्यक्षा शोभा रोहिदास लगड व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

आदर्श माता जिजाऊ ‘माँ साहब’ द्वारा की गई परवरिश से छत्रपति शिवाजी महाराज विश्व में आदर्श माने जाते हैं। स्वराज्य की संकल्पना माता की संकल्पना से ही हुई, ऐसी महान माँ की जयंती के अवसर पर महिलाओं का सम्मान करना यानी कि उनके कार्यों की सराहना करना है। यह विचार नगरसेविका हेमलता मगर ने   व्यक्त किए।
मराठा टायगर फोर्स की ओर से राजमाता माँ साहब जिजाऊ की जयंती के अवसर पर ‘सन्मान जिजाऊंच्या लेकींचा’ का हड़पसर में आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर खुद की जान की परवाह न करते हुए कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए जनता की सेवा की, ऐसी महिला डॉक्टर, महिला स्वास्थ्य सेविका, महिला सफाई कर्मचारी, महिला पुलिस कर्मचारी, यातायात महिला पुलिस कर्मचारी, पीएमपीएमएल महिला कर्मचारी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां स्वाभिमानी महिला संघटना की अध्यक्षा पल्लवी प्रशांत सुरसे, मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान की संस्थापिका सचिव स्वाति महेश टेले पाटिल, परिवर्तन महिला आधार संस्था की अध्यक्षा शोभा रोहिदास लगड, हड़पसर प्रभाग समिति की स्वीकृत सदस्या संजीवनी जाधव, हनुमंत मोटे, समाजसेविका दीपाली कवडे व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल, उपाध्यक्ष निलेश काले, महेश टेले पाटिल, रोहिणी भोसले, सविता मोरे, सुनंदा देशमुख, जानवी गाडेकर, अश्विनी वाघ, शीतल लहाने, आरती यादव व मराठा टायगर फोर्स के सदस्यों द्वारा किया गया था। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन संदीप लहाने पाटिल और आभार प्रदर्शन अक्षय भोसले ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ