मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आम जनता जनसेवक संजय आण्णा सातव को जीत का मुकुट अवश्य पहनाएगी : योगेश टिलेकर

जनसमस्याएं हल करने हेतु किया गया जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष व हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव संजय आण्णा सातव उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

जनसेवक संजय आण्णा सातव के रूप में इस परिसर को एक उमदा नेतृत्व मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी आम जनता की समस्या हल करने के लिए प्रथम प्रधानता    देनेवाली पार्टी है। आम जनता के साथ हमारा गहरा रिश्ता है। संजय आण्णा सातव पूरी लगन के साथ आम जनता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते हुए जनता की जो समस्याएं हैं उन्हें हल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आगामी चुनाव में आम जनता अपना समर्थन जनसेवक संजय आण्णा सातव को देगी और उन्हें जीत का मुकुट निश्चित रूप से पहनाएगी। यह विचार भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष व हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर ने    व्यक्त किये।
सातवनगर में भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव संजय आण्णा सातव के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन हाल ही में पूर्व विधायक योगेश टिलेकर के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित किए गए समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर     यहां भारतीय जनता पार्टी    हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव  संजय आण्णा सातव, सविता सातव, नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, नगरसेवक धनराज घोगरे, नगरसेवक विरसेन जगताप, भाजपा पुणे कैन्टोमेन्ट के अध्यक्ष महेश पुंडे, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जंगले, भारतीय जनता युवा मोर्चा पुणे  शहर के उपाध्यक्ष नितिन होले, भारतीय जनता युवा मोर्चा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष गणेश घुले, चेतन टिलेकर, भूषण तुपे, हणुमंत घुले, पूर्व नगरसेविका विजया वाडकर, शोभा लगड, योगेश सूर्यवंशी, अर्जून सातव, शालिनी फरांदे, अभिजीत सातव, सचिन सातव, भाग्यश्री सातव, शिवम सातव, मारूती सातव, संतोष शिंदे, डॉ.दादा कोद्रे, जीवन जाधव, संजय भुजबल, स्वप्निल सातव, निखिल सातव, गणेश फुलारे, भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से   उपस्थित थे। पूर्व विधायक योगेश टिलेकर ने आगे कहा कि मेरे विधायक कार्यकाल में कालेपडल के रेल्वे पटरी के निर्माणधीन भूमिगत मार्ग तैयार किया गया था, वो आगामी दो महीनों में यातायात के लिए शुरू हो जाएगा। 
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के महासचिव संजय आण्णा सातव ने इस अवसर पर कहा कि जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से आम जनता को नागरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का मेरा प्रयास रहेगा। भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से आम जनता को नागरी सुविधाएं उपलब्ध करते हुए उन्हें राहत देने के लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ