मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भाजपा ओबीसी आघाडी के उपाध्यक्ष पद पर स्मिता गायकवाड नियुक्त

हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी आघाडी पुणे शहर के उपाध्यक्ष पद पर स्मिता तुषार गायकवाड की हाल ही में नियुक्ति की गई है। पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल के शुभ हाथों स्मिता गायकवाड को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर, भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक, भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर अध्यक्ष योगेश पिंगले, ओबीसी मोर्चा पुणे शहर प्रभारी गणेश कलमकर, संघटनमंत्री भाजपा रवि अनासपुरे,  नगरसेवक धीरज घाटे, राजेश पांडे आदि उपस्थित थे।
अपनी नियुक्ति पर स्मिता तुषार गायकवाड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास दिखाकर पुणे शहर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर निश्चित रूप से ख़री उतरूंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ