लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना की 14 वीं लाभार्थी रेणुका जनार्दन बलते
लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना की 14 वीं लाभार्थी श्रीमती रेणुका जनार्दन बलते को किराना माल प्रदान करते हुए रविकांत महाराज वसेकर, साथ में शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे व लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
अन्न, पूर्ण ब्रह्म हैै। किसी एक जरूरतमंद व्यक्ति की क्षुधा पूर्ण करना भी पुण्य का कार्य है और यह कार्य राजाभाऊ होले व उनके सहयोगी लोककल्याण प्रतिष्ठान के माध्यम से कर रहे हैं। लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना की जो अविरत सेवा प्रतिष्ठान कर रहा है वो इंसानियत का एक जज्बा है। यह विचार संत शिरोमणि सावतामाली के 17 वें वंशज रविकांत महाराज वसेकर ने व्यक्त किए।
तुकाईदर्शन के लोककल्याण प्रतिष्ठान की पहल से कार्यान्वित लोककल्याण अन्नपूर्णा योजना की 14 वीं लाभार्थी श्रीमती रेणुका जनार्दन बलते को रविकांत महाराज वसेकर के शुभ हाथों किराना माल देकर उक्त योजना की शुरूवात की गई, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे, नगरसेवक गणेश ढोरे, लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, उपाध्यक्ष दिलीप भामे, सचिव विनोद सातव, कोषाध्यक्ष प्रदीप जगताप, कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर शिंदे, राहुल भाडले, इंद्रपाल हत्तरसंग, लोककल्याण पतसंस्था के उपाध्यक्ष अरुण शिंदे, उद्योगपति विशाल कामठे आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग की जरूरतमंद महिलाओं को पिछले 14 सालों से हर महीना किराना वितरण करनेवाली योजना सही मायने में लोककल्याणकारी है।

0 टिप्पणियाँ