हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय जनता पार्टी साऊथ आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर श्री मधुसूदन पिल्लई को हाल ही में नियुक्त किया गया है।
हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी को नियुक्तिपत्र प्रदान समारोह में मधुसूदन पिल्लई को नियुक्तिपत्र भारतीय जनता पार्टी पुणे शहराध्यक्ष पूर्व विधायक जगदीश मुलीक, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक योगेश टिलेकर व भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी के शुभ हाथों प्रदान किया गया है। इस अवसर पर गणेश घोष, नगरसेविका रंजना टिलेकर, उज्ज्वला जंगले, वृक्षाली कामथे, नगरसेवक वीरसेन जगताप, प्रमोद कुरणे व अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री मधुसूदन पिल्लई हड़पसर केरलिय संघटन, हड़पसर अयप्पा मंदिर, हड़पसर एनएसएस, पुणे संगीता सभा, कोंढवा मलयाली सेवा संघ के संस्थापक सचिव, पुणे कथकली वेदी, प्रवासी मलयाली (एएसएनएन) के अध्यक्ष (सलाहकार) व कार्मेल एलुम्नाई (एएसएनएन) के पदों पर जीवन सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। आपने 1974 में आरएसएस के साथ जुड़कर समाजसेवा शुरू की। भारत देश को भ्रष्टाचार से मुक्त व स्व-संचलित भारत का निर्माण हो, इस दृष्टिकोण से व्यक्तिगत रूप से विभिन्न माध्यमों से जनजागृति का कार्य कर रहे हैं। हड़पसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के जरूरतमंदों की सेवा करने का आपका जज्बा है। लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर या सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को और पार्टी द्वारा जारी की गई विभिन्न योजनाएं जन-जन तक पहुँचाने का आपका प्रमुख उद्देश्य है।

0 टिप्पणियाँ