वरिष्ठ समाजसेविका प्राचार्या डॉ. नलिनी उत्तम चौधरी को ‘तेजस्वी पुरस्कार’ से सम्मानित करती हुईं सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति आढाव, मधुमालती फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा हेमलता लालगे, प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. पल्लवी बनसोडे, परिवर्तन महिला आधार केंद्र की अध्यक्षा शोभा लगड, वरिष्ठ कवयित्री व सामाजिक कार्यकर्ता सविता इंगले व तेजस्विनी संस्था के संस्थापक राजकुमार कालभोर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
तेजस्विनी संस्था व मधुमालती फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया जानेवाला ‘तेजस्वी पुरस्कार’ वरिष्ठ समाजसेविका प्राचार्या डॉ. नलिनी उत्तम चौधरी को प्रदान किया गया है।
तेजस्विनी संस्था व मधुमालती फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ‘तेजस्वी झेप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. नलिनी चौधरी को ‘तेजस्वी पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्षा रूपाली चाकणकर, नगरसेविका हेमलता निलेश मगर, समाजसेविका सोनल चेतन तुपे, रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक महाराष्ट्र राज्य विट्ठल जाधव, परिवर्तन महिला आधार केंद्र की अध्यक्षा शोभा लगड, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति आढाव, मधुमालती फाउंडेशन की संस्थापक व अध्यक्षा हेमलता लालगे, प्रसिद्ध कवयित्री, डॉ. पल्लवी बनसोडे, वरिष्ठ कवयित्री सविता इंगले, तेजस्विनी संस्था के संस्थापक राजकुमार कालभोर व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सामाजिक व शिक्षा क्षेत्र में अविरत रूप से कार्यरत प्राचार्या डॉ. नलिनी चौधरी ने समाज में दिए गए अमूल्य योगदान के कारण आज उनकी समाज में एक अलग छवि निर्माण हुई है। सामाजिक व शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ साहित्य क्षेत्र में भी वे बखूबी कार्यरत हैं। पिछले 38 सालों से वे अनेक परिवार व छात्रों की जो भी व्यक्तिगत जरूरत हो, उसका समाधान पूरी निष्ठा से कर रही हैं। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी उन्होंने समाज के सभी स्तरों तक अलग-अलग जगहों पर जाकर मदद की है। उनके सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

0 टिप्पणियाँ