मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छत्रपति संभाजी उद्यान में पूर्णाकृति प्रतिमा और 15 नंबर, मांजरी फाटा चौक को छत्रपति संभाजी महाराज चौक नाम दिया जाए

मराठा टायगर फोर्स महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल द्वारा मांग
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

डेक्कन स्थित छत्रपति संभाजी उद्यान में छत्रपति संभाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित की जाए और 15 नंबर, मांजरी फाटा चौक को छत्रपति संभाजी महाराज चौक नाम दिया जाए। यह मांग  पुणे महानगरपालिका प्रशासन से मराठा टायगर फोर्स महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष संदीप   लहाने पाटिल ने की है। 
इस अवसर पर यहां मराठा टायगर फोर्स महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश काले पाटिल, प्रदेश संघटक नामदेव निकम पाटिल, मार्गदर्शक उल्हास तुपे व तुषार घुले उपस्थित थे। 
इस बारे में जानकारी देते हुए मराठा टायगर फोर्स महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने बताया कि पुणे महानगर पालिका प्रशासन से हमारे संघटन की ओर से निवेदन देकर डेक्कन स्थित छत्रपति संभाजी उद्यान में छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित जाए और 15 नंबर, मांजरी फाटा के चौक को छत्रपति संभाजी महाराज चौक का नाम दिया जाए, यह तमाम शिव-शंभू प्रेमियों की इच्छा है। साहित्यिक छत्रपति संभाजी महाराज तमाम मराठा समाज-बहुजन समाज की अस्मिता हैं। छत्रपति संभाजी महाराज विद्वान, पराक्रमी, नीतिमान, संस्कृत पंडित, साहित्यिक थे। नखशिख, सातसतक, नायीकाभेद, बुद्धभूषण चार ग्रंथ उन्होंने लिखे थे। उनका संस्कृत, पाली, इंग्रजी साथ-साथ अन्य भाषाओं पर प्रभुत्व था। महाराज न्यायनीति, धुरंदर, कर्तव्यनिष्ठ व सर्वगुण संपन्न    राजा थे। 
अंत में मराठा टायगर फोर्स महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने कहा कि पुणे महानगरपालिका की सर्व साधारण सभा में एकमुख से प्रस्ताव पास कर डेक्कन स्थित छत्रपति संभाजी उद्यान में छत्रपति संभाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित की जाए और 15 नंबर, मांजरी फाटा चौक को छत्रपति संभाजी महाराज चौक नाम दिया जाए। यह तमाम शिव-शंभू प्रेमियों की मनोकामना है। तमाम शिव-शंभू प्रेमियों की भावनाओं का आदर करते हुए यह कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, यह तमाम शिव-शंभू प्रेमियों की अपेक्षा है, अन्यथा मराठा टायगर फोर्स की ओर से पुणे महानगरपालिका कार्यालय के सामने आंदोलन  किया जाएगा। 
पुणे महानगरपालिका प्रशासन के साथ साथ मांग का निवेदन महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धवसाहेब ठाकरे, पुणे जिलाधिकारी, पुणे के महापौर, उपमहापौर, विरोधी पक्षनेता और अध्यक्ष, नाम समिति, पुणे मनपा के पास भी सुपूर्द किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ