मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

किसानों के बिजली कनेक्शन पूर्ववत कर बिजली आपूर्ति में कटौती न की जाए

भाजपा मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे द्वारा मांग
किसानों के बिजली कनेक्शन तुरंत बहाल करने हेतु महावितरण प्रशासन के अधिकारी को निवेदन देते हुए भाजपा मध्य हवेली तालुका के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे, साथ में युवा मोर्चा मध्य हवेली तालुका के महासचिव संदीप परदेशी, किसान मोर्चा मध्य हवेली तालुका भाजपा के अध्यक्ष शिवाजी शेवाले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

किसानों के कृषि पंपों की बिजली के कनेक्शन बंद किए गए हैं, उन्हें पूर्ववत करते हुए बिजली आपूर्ति में कटौती न करने की मांग भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका की ओर से की गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे ने बताया कि फुरसुंगी, उरुलीदेवाची, वडकी, होलकरवाडी, औताडेवाडी, हांडेवाडी, शेवालेवाडी परिसर के किसानों के कृषि पंपों की बिजली के कनेक्शन बंद किए गए हैैं। इस मामले को लेकर हमने महावितरण प्रशासन के कनिष्ठ कार्यकारी अभियंता हड़पसर ग्रामीण, कनिष्ठ अभियंता उरुली देवाची, कनिष्ठ अभियंता फुरसुंगी को निवेदन देकर मांग की है कि किसानों के बिजली कनेक्शन तुरंत बहाल किये जाने चाहिए। साथ ही जो बिजली के बिल आए हैं, उन्हें आसान किस्तों में देने की मांग बिजली प्रशासन से की है।
इस अवसर पर यहां युवा  मोर्चा मध्य हवेली तालुका के महासचिव संदीप परदेशी, किसान मोर्चा मध्य हवेली तालुका भाजपा के अध्यक्ष शिवाजी शेवाले आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ